फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Man stabbed a minor girl in the stomach for protesting molestation

Baghpat: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे ने नाबालिग के पेट में चाकू घोंपा, खिलौना बंदूक से घायल हुआ बच्चा

Thu, 16 Mar 2023 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

बागपत में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को भारी पड़ गया। विरोध करने पर सिरफिरे ने नाबालिग युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर खेकड़ा में बंदर भगाने के दौरान खिलौना बंदूक का छर्रा लगने से तीसरी कक्षा का छात्र घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Man stabbed a minor girl in the stomach for protesting molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में एक गांव की रहने वाली युवती के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर सिरफिरे ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। युवती की हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में बंदरों को भगाने वाली बंदूक का छर्रा लगने से तीसरी कक्षा का छात्र घायल हो गया।

विज्ञापन


बागपत जनपद के एक गांव में रहने वाली युवती (17) के साथ गांव के ही युवक ने छेडछाड़ का विरोध करने पर पेट में चाकू घोपकर घायल कर दिया। जिसके बाद युवती के परिवार वालों को भी  मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल नाबालिग युवती का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मां-बेटी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, पति निकला आरोपी, पूछताछ में खोली वारदात की पूरी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बुधवार रात घर के पास खड़ी थी। तभी गांव के ही युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई।

उसकी बेटी के शोर मचाने पर उसका बेटा वहां पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। आरोप लगाया कि युवक ने चाकू निकालकर उसकी बेटी के पेट में घोप दिया। उसकी बेटी घायल होकर गली में गिर गई। तभी हमलावर युवक के दो भाई वहां आ गए और उसकी बेटी व बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती का सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मकान के बाहर खेल रहा तीसरी का छात्र बंदरों को भगाने वाली बन्दूक का छर्रा लगने से हुआ घायल।

खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में बंदरों को भगाने वाली बंदूक का छर्रा लगने से तीसरी कक्षा का छात्र घायल हो गया। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर जानबूझकर छर्रा मारने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव की रहने वाली महिला एकता ने गुरुवार को थाने मे दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका  पुत्र टिंशू (9) गांव के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। सुबह के समय वह घर के सामने गली मे खेल रहा था। खेलते हुए वह पड़ोसी के घर के सामने पहुंच गया। पड़ोसी उसे देख आग बबूला हो गया।

आरोप है कि पडोसी ने घर में रखी बंदर भगाने वाली बंदूक से उसे छर्रा मार दिया। कमर मे छर्रा लगने से वह घायल हो गया। पता चलते ही टिंशू के परिजन मौके पर पहुंचे।  और घायल को खेकड़ा थाने मे ले आए। पीड़िता महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने छात्र का सीएचसी में उपचार कराया। पता लगने पर गांव के कुछ लोग भी थाने मे पहुंच गए। ग्रामीण दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed