फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Leopard trapped in the trap and officials of forest department did not reach the spot

बागपत: जाल में फंसा तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखते रह गए ग्रामीण

Sat, 02 Feb 2019 02:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Leopard trapped in the trap and officials of forest department did not reach the spot
जाल में फंसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बरनावा वन्य क्षेत्र में फिर तेंदुए के होने की पुष्टि हो गई। बिनौली में शिकारियों ने सूअर को पकड़ने के लिए जाल लगाया था। लेकिन जाल में तेंदुआ फंस गया। शिकारियों ने शोर मचाया तो आसपास के किसान मौके पर जमा हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों से जाल को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेंदुआ छूटकर भाग निकला।

विज्ञापन


कृष्णा नदी के किनारे बरनावा के वन्य क्षेत्र में शनिवार को बिनौली के किसान विनोद कुमार पुत्र सतपाल सिंह के खेत में शिकारियों ने जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जाल लगाया था। सुबह करीब 11 बजे ईंख के खेत से निकला तेंदुआ जाल में फंस गया। तेंदुए को देख शिकारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गन्ना छील रहा विनोद अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंचा। किसान का कहना है कि तेंदुआ छटपटा रहा था। गांव में भी सूचना दी गई। वहीं जंगल में मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए से जाल को दबाने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुआ भाग निकला।

विज्ञापन

वहीं गांव से पहुंचे युवकों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। लेकिन इस बीच जाल को काटकर तेंदुआ बरनावा के जंगल में भाग निकला। पुलिस और वन विभाग की टीम देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद शिकारी भी अपना जाल लेकर चले गए। करीब बीस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed