फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Houses and religious places demolished due to highway construction, uproar

बागपत: हाईवे निर्माण की जद में आए मकान और धार्मिक स्थल ढहाए, हंगामा 

Fri, 24 Jul 2020 01:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Jul 2020 01:47 AM IST
सार

  • दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के लिए काठा गांव और नंगला बहलोलपुर में की गई कार्रवाई
  • ग्रामीणों ने गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया 
  • सर्किल रेट से तीन गुना मांगा मुआवजा, मगर पुलिस-प्रशासन ने एक नहीं सुनी

विज्ञापन
Baghpat: Houses and religious places demolished due to highway construction, uproar
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण की जद में आए काठा गांव के पांच घरों, मंदिर और नंगला बहलोलपुर के मंदिर और मजार को गुरुवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो सीओ सदर के साथ पुलिस और पीएसी ने उन्हें शांत करा दिया।

विज्ञापन


गांव काठा में मकान मालिकों ने विरोध किया और गलत पैमाइश का आरोप लगाया। उन्होंने सर्किल रेट से तीन गुना मुआवजा दिए जाने की मांग रखी। कई घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करके ही दम लिया।
विज्ञापन


निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए काठा गांव में पांच घरों को चिन्हित किया गया था। परिवार अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। एनएचएआई के अधिकारियों ने विरोध की जानकारी प्रशासन को दी थी। गुरुवार को सीओ सदर ओमपाल सिंह, तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश के नेतृत्व में बागपत, सिंघावली अहीर, बालैनी थाने की पुलिस और पीएसी काठा गांव पहुंची। चिन्हित घरों के लोगों से कब्जा हटाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एनएचएआई के अधिकारियों ने दोबारा पैमाइश कराई, लेकिन निशान नहीं बदला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी से चिन्हित मकानों के अधिगृहीत हिस्सों को ढहा दिया। नंगला बहलोलपुर में शिव मंदिर और मजार और काठा गांव के दुर्गा मंदिर का जो हिस्सा हाईवे के निर्माण में आड़े आ रहा था, उसे भी ढहा दिया गया।

छह घंटे चला अभियान
काठा और नंगला बहलोलपुर में छह घंटे तक पैमाइश और चिन्हित किए मकानों और अन्य स्थानों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस बीच सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हाईकोर्ट से मांगेंगे इंसाफ : जोगेंद्र शर्मा
काठा गांव निवासी जोगेंद्र शर्मा, शिवचरण शर्मा, छोटेलाल शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, जगमोहन शर्मा, ब्रह्मपाल समेत अन्य लोगों ने कहा कि उनके घर 1936 से आबादी क्षेत्र में दर्ज हैं। गलत तरीके से उनके मकानों को ढहाया गया है। हाईकोर्ट तक वह लड़ाई लड़ेंगे। एनएचएआई ने पुलिस और पीएसी बुलाकर गलत तरीके से उनके घर ढहा दिए हैं।

सिविल कोर्ट में प्रकरण, नोटिस नहीं भेजा
काठा के जोगेंद्र शर्मा का कहना है कि पूरा प्रकरण सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। एनएचएआई ने कार्रवाई से पहले परिवारों को नोटिस या अन्य कोई जानकारी नहीं दी। सभी परिवारों को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

 नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed