Baghpat: सांकरौद में छह करोड़ की लागत से बना पहला 50 बेड का आयुष चिकित्सालय तैयार, जल्द होगी शुरूआत
उत्तर प्रदेश के बागपत में सांकरौद क्षेत्र में पहला 50 बेड का आयुष चिकित्सालय तैयार हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। चिकित्सालय शुरू करने के लिए स्टॉफ की डिमांड भेजी जा चुकी है। चिकित्सालय का निर्माण छह करोड़ 49 लाख रुपये से कराया गया है ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के लोगों को अब एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक की सुविधा मिलेगी। सांकरौद गांव में छह करोड़ 49 लाख रुपये से आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी विभाग की ओर से दीवाली के बाद अस्पताल शुरू करने की तैयारी की गई है। विभाग की ओर से चिकित्साल्य शुरू करने के लिए शासन को स्टॉफ की डिमांड भेजी गई है।
जिले के लोगो को एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी इलाज कराने के लिए सांकरौद गांव में जिला का पहला 50 बेड का आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है। अस्पताल में फिलहाल फिनिसिंग का कार्य चल रहा है। एक से डेढ़ माह में अस्पताल शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लोगों को एक ही अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से शासन को स्टॉफ व उपकरण की डिमांड भेजी गई है। अस्पताल शुरू होने पर गांव के अलावा आस-पास के कई गांवों के ग्रामीणों को सभी पद्धति के उपचार की एक ही छत के नीचे सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक
ये मिलेगी सुविधा
आयुष चिकित्सालय में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी उपचार के अलावा योगा सेंटर, नेचुरल पैथ, पंचकर्मा सेंटर की सुविधा होगी। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलने पर उपचार के लिए गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ या नोएडा की दौड़ नही लगानी पड़ेगी।
गांव के अलावा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
-गांव में अस्पताल का निर्माण होने से गांव के अलावा क्षेत्र और जिले के मरीजों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के उपचार की सुविधा मिलेगी। लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। - इंद्रजीत, ग्राम प्रधान
-गांव में अस्पताल का निर्माण होने से गांव का विकास होगा और लोगों को गांव में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। - देवेंद्र धामा, ग्रामीण
-अस्पताल का निर्माण होने से लोगों को गांव में सभी प्रकार के इलाज की सुविधा मिलेगी। अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नही भटकना पड़ेगा। - राहुल धामा, ग्रामीण
सांकरौद गांव के जिले के 50 बेड के पहले आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है। चिकित्सालय में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी पद्धति के उपचार की सुविधा मिलेगी। दीवाली के बाद अ स्पताल शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। - मोनिका गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी