बागपत : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान हुआ स्वाहा
बागपत में एक मकान में रविवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुरियान मोहल्ले में एक शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। देखते देखते आग घर के अधिकांश भाग में भी फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
जानकारी के अनुसार रालोद नेता जमीरउद्दीन अब्बासी का बेटा कल्लू पुत्र मीरा अब्बासी नगर के पूरियान मोहल्ले में रहता है। वह पुराने फर्नीचर, कूलर, फ्रीज, पंखें व अन्य सामान को दिल्ली से लाकर बेचने का कार्य करता है। कल्लू की नगर नेहरू रोड पर दुकान भी है जबकि काफी सामान उसने घर पर भी रखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मर्डर का खौफनाक सीन: सामने आई राशन डीलर की हत्या की ये बड़ी वजह, वारदात से गांव में दहशत
रविवार की सुबह पूरा परिवार तैयार होकर किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर को लॉक करके निकला था। तभी पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर से आग की लपटें और धुंआ निकल रहा है। सूचना पर कल्लू व उसका पूरा परिवार बीच रास्ते से ही वापस लौट आए। तब तक इसकी सूचना पड़ोसियों ने दमकल विभाग को भी दी।
दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घर में लगी आग को घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।
आग से घर में रखा फर्नीचर कपड़े, बर्तन, राशन, पंखे व दुकान का सामान भी जलकर राख हो चुका था। हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि इस आग से तकरीबन ढाई से तीन लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।