फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Farmer daughter winning gold medals from debt pistol

Baghpat: कर्ज की पिस्टल से सोने के तमगे जीत रही किसान की बेटी, कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक किए नाम

Mon, 03 Oct 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 PM IST
सार

नेशनल गेम्स मेें स्वर्ण पदक जीतने वाली शूटर युविका तोमर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। आरिफपुर खेड़ी की रहने वाली युविका के पिता ने क्रेडिट पर कर्ज लेकर बेटी के लिए पिस्टल खरीदी थी।

विज्ञापन
Baghpat: Farmer daughter winning gold medals from debt pistol
युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली युविका तोमर पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। जिनमें सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक ही शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह कर्ज की पिस्टल से यह सोने के तमगे जीत रही हैं। उसके पिता किरणपाल ने जमीन पर क्रेडिट कार्ड बनवाया और उस क्रेडिट पर कर्ज लेकर बेटी के लिए पिस्टल खरीदी। जिसका कर्ज अभी तक पिता चुका रहे हैं। 

विज्ञापन


आरिफपुर खेड़ी गांव के किसान किरणपाल ने बेटी युविका तोमर को खेल में कोई परेशानी नहीं हो, उसके लिए कर्ज तक लिया। युविका ने भी पिता की उम्मीद को कभी नहीं टूटने दिया और वह लगातार पदक जीत रही है। युविका ने वर्ष वर्ष 2017 में शूटिंग करनी शुरू की और उसने काफी जल्दी सटीक निशाने लगाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


वर्ष 2019 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप दोहा में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो स्वर्ण, एक सिल्वर पदक जीता तो ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो स्वर्ण व एक सिल्वर पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उसका वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी चयन हो गया था जो कोरोना के कारण निरस्त हो गई थी। युविका शुरूआत से ओलंपिक का सपना लेकर खेल रही हैं और वह एक दिन देश के लिए ओलंपिक मेें खेलकर पदक जीतना चाहती हैं। 

यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

घर से लेकर खेत तक का करती हैं कार्य
युविका तोमर घरेलू कार्य भी करती हैं तो पिता के साथ खेत के कार्य में हाथ बंटाती हैं। इसके बाद भी वह प्रैक्टिस के लिए समय निकालती हैं। उन्होंने पिता से वादा किया हुआ है कि जिस तरह से उन्होंने उसको कभी खेल के लिए कोई परेशानी नहीं होने दी, उस तरह वह भी उनका देश के लिए पदक जीतने का सपना पूरा करती रहेंगी। 

नेशनल में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया गांव व जिले का नाम
युविका के नेशनल गेम्स में पदक जीतने के बाद परिवार में काफी खुशी का माहौल है। युविका के परिजन कहते हैं कि उनकी बेटी ने पदक जीतकर आरिफपुर खेड़ी गांव का मान बढ़ाया है, तो बागपत व प्रदेश का मान भी युविका ने बढ़ाया। युविका के जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed