फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: death of a six-year-old innocent after being hit by a tractor on a brick field

बागपत: ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह साल की मासूम की दर्दनाक मौत, ईंट भट्ठे पर दुकान से सामान लेकर लौट रही थी बच्ची

Sun, 24 Apr 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 03:05 PM IST
सार

बागपत में रविवार को चांदीनगर थानाक्षेत्र के जंगल मे बने ईंट भट्ठे पर दुकान से लौटने के दौरान एक छह साल की बच्ची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आ गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: death of a six-year-old innocent after being hit by a tractor on a brick field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक छह साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची  के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार चांदीनगर थानाक्षेत्र के सुभानपुर के जंगल मे बने ईंट भट्ठे पर दुकान से लौटने के दौरान एक छह साल की बच्ची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 
विज्ञापन


बताया कि बड़ौत के गुराना निवासी असलम सुभानपुर के जगंल मे बने ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। दोपहर के समय उसकी छह वर्षीय बच्ची मन्तसा ईंट भटटे पर बनी दुकान से समान लेकर लौट रही थी। तभी वह वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट मे आ गई। उसकी ट्रैक्टर से कुचलने के कारण मौके पर मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो मे कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed