फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Congress is preparing for 2022 assembly elections, asks for bio-data from interested leaders

बागपत : 2022 विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, इच्छुक नेताओं से मांगे बायोडाटा 

Tue, 29 Jun 2021 09:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Jun 2021 09:00 PM IST
सार

बागपत में आयोजित कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी राजेन्द्र अवाना ने कहा कि कांग्रेस यूपी की सत्ता से बाहर है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है।

विज्ञापन
Baghpat: Congress is preparing for 2022 assembly elections, asks for bio-data from interested leaders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 2022 के विधान सभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। बागपत में जहां संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया जा रहा है वहीं विधान सभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से बायोडाटा भी मांग लिए हैं। इसको लेकर संगठन सर्जन अभियान के अन्तर्गत वात्यायन पैलेस में कांग्रेस कमेटी और अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई गयी। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र अवाना व जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने सभी ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का संकल्प दिलाया। प्रदान करने का संकल्प दिलाया। ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए इच्छुक नेताओं से बायोडाटा जमा करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि 2022 की बड़ी चुनौती है। योगी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। जिला प्रभारी राजेन्द्र अवाना ने कहा कि कांग्रेस यूपी की सत्ता से बाहर है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। बैठक का संचालन सत्यपाल पथौलिया ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed