फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Clash between two sides over minor issue, firing, two injured, many in custody

बागपत: मामूूली बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, फायरिंग, दो को लगी गोली, कई हिरासत में

Sun, 17 Apr 2022 11:02 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 11:02 AM IST
सार

बागपत में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में झगड़ रहे लोगों को लाठियां फटकार कर शांत कराया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Baghpat: Clash between two sides over minor issue, firing, two injured, many in custody
Baghpat police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर संघर्ष कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत के केतीपुरा में बकरा खरीदने के बाद 1500 रुपए के लेनदेन को लेकर गोली चल गई। इस दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बेटे को बचाने आए पिता भी छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना: सपा नेता नाहिद हसन के चाचा के खिलाफ हो सकती है ये कार्रवाई, पेट्रोल पंप की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि युवक को गोली गर्दन में लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को आता देख आरोपी युवक भाग निकले।

वहीं आपस में झगड़ रहे लोगों को पुलिस लाठियां फटकार कर शांत कराया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बागपत और सीओ खेकड़ा भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed