फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat boat accident, Zakir has saved the life of five people including many women

नाव हादसा: सामने थी मौत, फरिश्ता बनकर आया जाकिर, ऐसे बचाई पांच लोगों की जान

Fri, 13 Mar 2020 04:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Mar 2020 04:30 PM IST
सार

बागपत में नाव हादसे के दौरान किसान जाकिर ने दिलेरी दिखाई और पांच लोगों की जान बचाई।

विज्ञापन
Baghpat boat accident, Zakir has saved the life of five people including many women
नाव हादसा, नीचे जाकिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौत का मंजर सामने था, लेकिन किसान जाकिर ने दिलेरी दिखाई और पांच लोगों की जान बचाई। डूबते लोगों को एक- एक करके किनारे तक ले गया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मल्हान निवासी किसान नूर हसन ने हरियाणा के यमुना खादर में ठेके पर जमीन ले रखी है। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे जाकिर और पोते समीर के साथ नाव में सवार होकर बागपत लौट रहे थे। अचानक नाव पलट गई। महिलाओं ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जाकिर (30) ने एक- एक कर लोगों को किनारे पर ले जाना शुरू किया। पिता नूर हसन (60) ने उसकी मदद की। बेटे समीर (10) को भी वह किनारे तक लाया। एक- एक करके यमुना में डूब रहे पांच लोगों को उसने किसी तरह निकाला। 
विज्ञापन


इसके बाद गोताखोर इरफान, आबिद, हुसने शरीफ और काला पहुंच गए। जाकिर ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण पहली बार उनका बेटा समीर भी खेतों में साथ गया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों के सामने थी मौत, खौफनाक मंजर को कभी भूल नहीं पाएंगे ये लोग, देखें तस्वीरें

पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
माता कॉलोनी की रहने वाली नसरीन अपने परिवार के साथ खेतों में मजदूरी करने के लिए यमुना पार गई थी। हंसी खुशी अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लौट रही नसरीन नाव पलटने के कारण पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देर रात परिजन शव अस्पताल से अपने घर पर ले गए। कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: नदी में नाव पलटने से मची चीख-पुकार, एक युवती की मौत, पांच लापता, देखें तस्वीरें

नेताओं का लगा जमावड़ा
हादसे की जानकारी लेने के लिए जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर जिला अस्पताल में पहुंचे। भाजपा नेता कुलदीप भारद्वाज, रालोद युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, धीरज उज्ज्वल, सपा के पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने भी हादसे की जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed