{"_id":"6347f76396de6215fb0e97f5","slug":"baghpat-bjp-mla-yogesh-dhama-surrenders-in-code-of-conduct-violation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया सरेंडर, जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया सरेंडर, जमानत मिली
Thu, 13 Oct 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:03 PM IST
सार
बागपत के सिंघावली अहीर थाने में विधायक योगेश धामा व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तीनों मुकदमों में विधायक को न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश धामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के तीन मुकदमों में बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक योगेश धामा ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सरेंडर कर दिया। तीनों मुकदमों में विधायक को न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 24 जनवरी 2022 में सिंघावली अहीर थाने में विधायक योगेश धामा व 50-60 अज्ञात के खिलाफ अमीनगर सराय कस्बे में आचार संहिता के उल्लंघन व कोविड महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Karva Chauth आज: सोलह शृंगार कर अपने चांद का दीदार करेंगी सुहागिनें, चंद्र दर्शन से पहले इस विधि से करें पूजन
विज्ञापन
इसके अलावा 17 जनवरी को खिंदौड़ा गांव में आचार संहिता व कोविड महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने पर विधायक व 30 अज्ञात पर मुकदमा हुआ।
बालैनी थाने के हरियाखेड़ा गांव में आचार संहिता के उल्लंघन पर विधायक समेत पांच नामजद व 30-40 अज्ञात के मामले में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिनमें न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। गुरुवार को विधायक योगेश धामा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसमें न्यायाधीश ने तीनों मुकदमों में जमानत दे दी।