{"_id":"5f3388ac8ebc3e3ce273551b","slug":"baghpat-bjp-leader-murder-case-representative-of-bjp-mla-said-mp-satyapal-will-be-responsible-if-i-am-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिलाध्यक्ष हत्या मामला: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ने कहा- मेरी हत्या हुई तो सांसद सत्यपाल होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिलाध्यक्ष हत्या मामला: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ने कहा- मेरी हत्या हुई तो सांसद सत्यपाल होंगे जिम्मेदार
Wed, 12 Aug 2020 11:44 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश धामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी ने फेसबुक पर यह पोस्ट कर सनसनी फैला दी कि अगर उनकी हत्या हुई तो सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह जिम्मेदार होंगे। विधायक प्रतिनिधि के बयान से भाजपा की सियासत में फिर उफान आ गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी विधायक और सांसद पक्ष के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
योगेश धामा बोले, राजीव दांगी और बब्बू चेयरमैन की जान को खतरा
भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि उनके प्रतिनिधि राजीव दांगी के अलावा ढिकौली के बब्बू चेयरमैन की जान को खतरा है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर पर हमले से पहले संदिग्ध लोग उनके प्रतिनिधि का पीछा करते हुए जिला पंचायत कार्यालय तक पहुंचे थे। पुलिस को जानकारी दी गई है, लेकिन पुलिस का रवैया ढीला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता संजय खोखर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटों ने खोला चौंकाने वाला राज
विज्ञापन
विधायक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खुद को खतरा होने की बात वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को बता चुके हैं। संदिग्ध लोग जिले में घूम रहे हैं। उन्हें इनपुट मिल रहे हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। जिला पंचायत कार्यालय तक संदिग्ध लोग कार में सवार होकर उनके प्रतिनिधि राजीव दांगी का पीछा करते हुए पहुंचे थे। पुलिस को जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें जानकारी मिली थी कि ढिकौली के बब्बू चेयरमैन को भी खतरा है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/