{"_id":"5fc8a24c8ebc3e9bf3042f54","slug":"baghpat-bjp-leader-beaten-by-lekhpa-for-making-caste-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ लेखपाल ने की मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ लेखपाल ने की मारपीट, हंगामा
Thu, 03 Dec 2020 02:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ लेखपाल ने मारपीट कर दी। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चला। भाजपा नेता ने लेखपाल समेत चार कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा नेता के साथ मारपीट की जानकारी लगते ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और लेखपाल के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बागपत बागपत तहसील में भारतीय जनता पार्टी के देहात मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह संघ के एक पदाधिकारी की बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील पहुंचे थे। बताया गया कि यहां जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनसे एक हजार रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर लेखपाल ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि लेखपाल व चार कर्मचारियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट व अभद्रता की। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। लेखपाल के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव कुमार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे है।
विज्ञापन