{"_id":"6231b273500a835240361e1b","slug":"baghpat-anti-corruption-team-caught-lekhpal-red-handed-taking-bribe-of-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी
Wed, 16 Mar 2022 08:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Mar 2022 08:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
baghpat news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ और मुरादाबाद की टीम ने बुधवार को तहसील के लेखपाल कृष्णपाल शर्मा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। वह खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर एक किसान से रिश्वत ले रहा था। लेखपाल के पास ही वर्तमान में कानूनगो का भी कार्यभार है। इस कार्रवाई को साजिश बताते हुए लेखपाल संघ ने हंगामा भी किया है।
विज्ञापन
बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव के किसान जगदीश ने एसडीएम और डीएम से भी इसकी शिकायत की थी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर जगदीश ने 27 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को लखनऊ से यह शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ और मुरादाबाद टीम के पास पहुंची और पीड़ित किसान जगदीश को लेकर लेखपाल कृष्णपाल शर्मा के पास गई। जैसे ही लेखपाल ने किसान जगदीश से दस हजार रुपये लिए तुरंत टीम ने उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से थाना बड़ौत पर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें