फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Accused RLD leader Brahmapal Singh Tomar of Kisan movement surrendered in court

रालोद नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, 2012 में हुआ था मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Jan 2019 09:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Accused RLD leader Brahmapal Singh Tomar of Kisan movement surrendered in court
रालोद नेता कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत में छह साल पहले बकाया गन्ना भुगतान और नलकूप की बढ़ाई गई हॉर्स पॉवर के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने के मामले में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई।

विज्ञापन


बड़ौत तहसील में वर्ष 2012 में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान और नलकूप की बढ़ाई गई हॉर्स पॉवर के विरोध में 18 दिनों तक धरना दिया था। समाधान न होने पर किसानों ने तहसील गेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने 37 किसानों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छह साल बाद नामजद किसानों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह समेत 17 किसानों ने पहले ही कोर्ट में समर्पण कर दिया था। तीन किसानों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर निवासी बिजरौल ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। 

वहीं तोमर ने बताया कि किसान अपने हकों की लड़ाई भी नहीं लड़ सका। सरकार बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिला रही है। किसान परेशान है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। किसान विरोध करता है तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रालोद किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा। झूठे मुकदमों से डरने वाले नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed