बदन सिंह बद्दो फरारी प्रकरण: प्रेमिका के बाद अब स्कूल संचालक गिरफ्तार, खुल सकते हैं बड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार बद्दो पूरी प्लानिंग से फरार हुआ। जिनसे भी पूछताछ की जा रही है, वह बद्दो के संपर्क में लगातार रहे। अभी तक 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया, जिनमें पांच पुलिसकर्मी जेल भेजे गए। एसएसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
लगातार पुलिस का दबाव बढ़ा तो व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल ने दिल्ली में सरेंडर किया था। इन तीनों को शनिवार सुबह से कोर्ट ने ब्रह्मपुरी पुलिस को चार दिन के कस्टडी रिमांड पर दे रखा है।
पुलिस साध रही चुप्पी
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपी लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल व डिपिन सूरी 16 अप्रैल की शाम चार बजे तक रिमांड पर रहेंगे। तीनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दो माह पहले ही फरारी की प्लानिंग बनी थी। तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वहीं, इन लोगों ने मुकुट महल में कैमरे भी बंद कराए थे।
तीनों आरोपी फरारी के समय मुकुट महल में पहुंचे थे। कैंट निवासी मिक्का फाइनेंसर अपनी सेंट्रो गाड़ी में बैठाकर बद्दो को शहर से बाहर छोड़ने पहुंचा। मिक्का का हनुमान चौक सदर के आसपास ऑफिस भी बताया गया। पुलिस ने मिक्का फाइनेंसर, बद्दो की प्रेमिका और अन्य लोगों को हिरासत में तो ले रखा है। लेकिन पुलिस अफसर इस पर बोलने से चुप्पी साधे हैं।
आज चलेगा पता
पुलिस का कहना है कि रविवार दोपहर तक कई चीजें साफ हो जाएंगी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल यह कह रहे कि वह होटल मुकुट महल गए थे। लेकिन बद्दो कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं है। कई बार यह जेल में भी मिलाई पर जाते थे।
यह भी बताया कि जेल में कई बड़े व्यापारी और कारोबारी भी मुलाकात पर जाते थे। लल्लू मक्कड़ ने बताया कि बदन सिंह पंजाब में भी हो सकता है या विदेश में। लेकिन उसे कुछ पता नहीं है। क्योंकि पंजाब में उसका आना-जाना था। वहीं, आस्ट्रेलिया में संपत्ति है। इस दौरान इन तीनों के परिजन भी रात तक ब्रह्मपुरी थाने के आसपास रहे। लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं मिलने दिया।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/