फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bacteria found in water, pipeline will be changed

MEERUT: पानी में मिले बैक्टीरिया, बदली जाएगी पाइप लाइन, पीकर बीमार पड़ गए थे सैकड़ों लोग

Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Bacteria found in water, pipeline will be changed
मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में लोग दूषित पानी के कारण बीमार हो रहे हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पानी की जांच में बैक्टीरिया मिले हैं, जो डायरिया के जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने पुरानी पाइप लाइन बदलने के निर्देश दिए हैं। वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराया है। नई पाइप लाइन डाली जाएगी। टंकी का पानी तो बहुत लोग पी रहे हैं, लेकिन एक ही मोहल्ले के लोग ज्यादा बीमार हुए हैं, जिस कारण ऐसा लगता है कि पानी की पाइप लाइन में उसी क्षेत्र में लीकेज हुआ है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बुधवार को मोहल्ला मंडी चमारान में पहुुंचे। सीएचसी में भर्ती मरीजों को उपचार के संबंध में सीएमओ को गुणवत्ता परक उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलापूर्ति, मरीजों की स्थिति तथा प्रशासन की तरफ से दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा। कहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


सीएमओ को निर्देश दिए कि मोहल्ले में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम स्थायी रूप से तैनात की जाए। एसडीएम को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस प्रकरण से संबंधित पीड़ितों के परिजन किसी भी समय उनके फोन नंबर पर बात कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने लोगों से पानी को उबाल कर पीने की अपील की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसडीएम सत्यप्रकाश, तहसीलदार नटवर सिंह और जल निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli Road Accident: कोहरे में ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़े, पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ हादसा
 

दूषित पानी से 30 और बीमार, 12 मेरठ रेफर
नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में लोगों के बीमार होने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को 30 और मरीज सीएचसी में भर्ती हुए। हालत बिगड़ने पर 12 लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल रेफर किए गए। पहले से भर्ती कई लोग ठीक होकर घर चले गए हैं।

नगर पालिका की लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। दूषित पानी पीने से अब तक 172 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें से 140 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 32 ठीक हो चुुके हैं। अस्पताल में भर्ती कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को 30 से ज्यादा मरीज सीएचसी पहुंचे। कई लोग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। लगातार मरीजों के मिलने से मोहल्ले में दहशत है। तीसरे दिन भी डीएम, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार और ईओ आदितमाम प्रशासनिक अमला सरधना में रहा। नए मरीजों में आदिल, कृृष, कार्तिक, श्रीशा, मालू, रहीस, मोनिका, नैना, सोफिया, जमीला और हनीफा आदि हैं।

सड़क खोदने के कारण प्रदूषित हो गया था पानी: सीएमओ
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि बीमारी का कारण दूषित पानी है। पानी की टंकी के आसपास सड़क खोदी जा रही थी, ऐसा लगता है जिस कारण सीवरेज लीकेज हो गया पाइप लाइन का पानी दूषित हुआ। मरीज ज्यादा गंभीर नही हैं। बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed