{"_id":"5b241a674f1c1b634d8b6c4b","slug":"baazaar-ko-mili-100-karor-ki-idi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार को मिली 100 करोड़ की ईदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार को मिली 100 करोड़ की ईदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का चांद दिखते ही बाजार में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ी। लोगों ने दिल खोलकर ईद के लिए खरीदारी की। घर सजाने के लिए फूल, पेंटिंग्स और गुलदान खरीदे। कपड़े, जूते और कॉस्मेटिक्स के साथ बर्तन, इलेक्ट्रानिक आयटम, गिफ्टस की भी खूब शॉपिंग हुई। मेहमानों के स्वागत के लिए शीर के मेवे, मिठाईयां, सूखा नाश्ता, फल, शर्बत भी खरीदा। वहीं सराफा बाजार, वाहन बाजार और इलेक्ट्रानिक बाजार को दो दिनों में 100 करोड़ से अधिक की ईदी मिली है। पिछले तीन दिनों में आबूलेन, सदर, लालकुर्ती, सेंट्रल बाजार, सदर, शहर सराफा, नीलगली, घंटाघर, वैली बाजार, भगतसिंह बाजार, हापुड़ अड्डा बाजार व मीना बाजार में बहुत भीड़ रही।
सेंगमेंट को तीन दिनों में मिली ईदी
कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक- 25 करोड़
सराफा- 05 करोड़
वाहन- 35 करोड़
इलेक्ट्रानिक आयटम- 10 करोड़
बर्तन, डेकोर, गिफ्ट- 15 करोड़
मेवे, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री- 10 करोड़
कुल खरीदारी- 100 करोड़
छूट और ऑफर्स की रही बहार
रमजान और ईद के खास मौके पर इलेक्ट्रानिक बाजार से लेकर वाहन बाजार और खाने-पीने के आयटम पर खासी छूट रही। बिगबाजार, वीमार्ट सहित बडे़ बाजारों में भी ऑफर रहे। हीरो ने स्कूटी व बाइक की खरीद पर 5999 के डाउन पेमेंट पर वाहन ले जाओ बिना ब्याज के ईएमआई भरने का मौका दिया। केवल डाउन पेमेंट पर वाहन ले जाओ जैसे ऑफर दिए। इलेक्ट्रानिक बाजार में एलईडी की खरीद पर सेटअप बॉक्स फ्री, वॉशिंग मशीन के साथ आयरन फ्री, फूड प्रोसेसर के साथ चॉपर फ्री, फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर, एसी के साथ स्टेबलाइजर व इंस्टॉलेशन फ्री जैसे ऑफर दिए।
सेगमेंट में इन आयटमों की रही विशेष मांग
कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक, पार्लर
कपड़ों में कढ़ाईदार लहंगा, शरारा, गरारा, पाकिस्तानी सूट, कोटीदार सूट, कोटी, जैकेट, टोपियां, कुर्ता, पजामा, बुर्के, दुपट्टे, हिजाब, स्टोल की बिक्री हुई। कॉस्मेटिक्स व सिंगारदानी खूब बिके। जूतियां, मोजरी, चमड़े के सैंडल, चमड़े के जूते, स्पोर्ट्स शूज, सैंडल्स व चप्पलों की डिमांड रही।
विज्ञापन
सराफा- सोना, चांदी आर्टिफिशिल गहने खरीदे। इसमें कुंदन, स्टोन, मोती की ज्वैलरी चांदी में पैरों के छल्ले, पाजेब, नथ, चूड़ी, टीके, गले का सेट, सिवईयों की प्लेट, ताशा, सोने व चांदी के सिक्के, खीर की प्यालियां व चांदी का पर्स पहली ईद पर दुल्हन को देने के लिए खरीदे गए।
वाहन- दो पहिया वाहनों में स्कूटी, बाइक व छोटे वाहनों की विशेष मांग रही। प्रवीण जैन एंड संस हीरो शोरूम के जीएम कपिल त्यागी ने बताया ईद पर इस वर्ष सबसे अच्छी बिक्री हुई है। तीन दिन में 150 वाहन बिके हैं। इसमें स्कूटी की मांग अधिक रही। जो पिछले सालों से अच्छा है।
इलेक्ट्रानिक आयटम- वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, प्रेस, ओवन, माइक्रोबेव, फूड प्रोसेसर, हॉट टिफिन, पंखा, कूलर, एसी, एलईडी, टीवी, तंदूर, मिक्सी, इनवर्टर, चॉपर, हैंडब्लैंडर, कटर, आटामेकर, चक्की सहित अन्य आयटमों की मांग रही। मनोचा सेल्स आबूलेन के संचालक बंटी मनोचा ने बताया स्कीम के कारण काफी ग्राहक बाजार में हैं। तीन दिनों में 40 वॉशिंग मशीन, 50 एसी, 30 रेफ्रिजरेटर, 20 एलइडी टीवी व 50 छोटे घरेलू उपकरण बिक चुके हैं।