फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.ED Entrance Exam: Today 16300 candidates are giving B.Ed entrance exam at 33 centers in Meerut

B.ED Entrance Exam: मेरठ में 33 केंद्रों पर आज 16300 अभ्यर्थी दे रहे बीएड की प्रवेश परीक्षा

Wed, 06 Jul 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्राध्यक्षों, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
B.ED Entrance Exam: Today 16300 candidates are giving B.Ed entrance exam at 33 centers in Meerut
बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बीएड की प्रवेश परीक्षा आज 33 केंद्रों पर हो रही है। जिले में 16300 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद किसी भी केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।  परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हो रही है। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा का आयोजन बरेली विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की थंब इंप्रेशन से उपस्थिति लगेगी। अभ्यर्थियों को बुकलेट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्राध्यक्षों, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में किसी तरह की परेशानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9457311861 एवं  9412477922 पर कॉल की जा सकती है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्घनगर में 54624 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।


सबसे ज्यादा अभ्यर्थी मेरठ में 16300 हैं। गाजियाबाद मेें 15100, गौतमबुद्घनगर में 7895, बुलंदशहर में 7688, बागपत में 4141 और हापुड़ में 3500 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed