फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ausikka village sealed, silence spread in Ratol

औसिक्का गांव किया सील, रटौल में पसरा सन्नाटा

Sun, 12 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ausikka village sealed, silence spread in Ratol
बड़ौत। बिहार के दो जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने औसिक्का गांव को सील किया। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे में जुटी है। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले महीने 20 मार्च को निजामुदीन मरकज से बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद में आकर बिहार के जमाती ठहरे थे। इसके बाद यहां से 21 मार्च को औसिक्का गांव के धार्मिक स्थल पर चले गए। पुलिस इन जमातियों को जे एस फॉर्म हाउस पर बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर पर ले गई । जांच में दो जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पूरे गांव को सील किया। किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी और न ही गांव के व्यक्ति को बाहर जाने दिया जाएगा। गांव की हर गली में बल्ली बांधकर आवागमन रोक दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि डॉ. दिग्विजय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सर्वे शुरू किया, ऐसे लोगों को चिह्नित करेगी, जिनका जमाती से संबंध रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इन जमातियों से मिले हैं तो पुलिस को सूचना दें
बड़ौत। बिहार के जिन जमातियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके नगर में फोटो सहित पंपलेट जगह-जगह चिपकाए गए हैं। इसमें लोगों से अपील की कि जिन लोगों के इनसे बड़ौत पहुंचने पर संपर्क हुआ हो तो वह इसकी सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दें। यदि यह सूचना छिपाई गई तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed