फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aunt killed three years innocent in Meerut, dead body hided in house

चाची ने तीन साल की मासूम के हाथ-पैर बांधें, मुहं में कपड़ा ठूंसकर उतारा मौत के घाट, घर में छुपाया शव

Sun, 08 Mar 2020 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Aunt killed three years innocent in Meerut, dead body hided in house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र में सिखेड़ा गांव में चाची ने साढ़े तीन साल की बच्ची हिमानी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिखेड़ा निवासी सुशील की बच्ची शनिवार शाम चार बजे से लापता थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिजनों ने बच्ची की चाची कंचन पत्नी लोकेश पर शक जताया था। बच्ची आखिरी बार कंचन के घर देखी गई थी। पूछताछ के बाद कंचन ने देर रात जुर्म कबूल लिया। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने कंचन के घर की स्लैब पर बोरों के बीच से बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। 
विज्ञापन


मौत से पहले खूब चिल्लाई बच्ची
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पहले उसने बच्ची को गला दबाकर मारने का प्रयास किया लेकिन वह काबू मे नहीं आई। इसके बाद उसने हिमानी के हाथ-पांव बाध दिए लेकिन वह चिल्लाती रही कि चाची छोड़ दो.. मैं कभी चाचा के पास नहीं जाऊंगी, इतने पर उसे मासूम की मिन्नतों पर जरा भी रहम नहीं आया बल्कि उसने नन्हीं हिमानी के मुहं में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाचा की लाड़ली थी हिमानी
सिखेड़ा निवासी सुशील कुमार और लोकेश दोनों भाई एक साथ रहते थे। जून 2019 में लोकेश की कंचन से शादी हुई थी। लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी। लोकेश अपने बड़े भाई की बेटी हिमानी के साथ ज्यादा समय बिताता था और उसे खूब प्यार करता था।

यह सब कंचन को अखरता था और वह नन्ही हिमानी से नफरत करने लगी थी। कई बार उसने हिमानी की पिटाई भी कर डाली थी। शनिवार को हिमानी अचानक घर से आंगन से गायब हो गई थी।  काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची का शव घर के स्लैब पर बोरों के बीच से बरामद कर लिया गया। बच्ची का शव मिलने के बावजूद आरोपी चाची मामले से अनभिज्ञता जताती रही लेकिन जब थाने लेजाकर पूछताछ की गई तो सब उगल दिया। वहीं आरोपी महिला का पति भी हैरत में था कि जिस बच्ची को वह अपने जिगर का टुकड़ा मानता था उसे कंचन मौत की नींद सुला देगी उसने कभी नहीं सोचा था। उधर बच्ची का शव देखकर माता पिता बदहवास हो गए। 

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि कंचन के संतान नहीं थी, जबकि जेठ सुशील के तीन बच्चे थे। इसके चलते वह उनसे ईर्ष्या रखती थी। शनिवार को उसने बच्ची को घर ले जाकर तेज आवाज में टीवी चलाया और बच्ची की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed