फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempting to rape woman by entering the house beat up on noise

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर मारपीट

Wed, 29 Nov 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Attempting to rape woman by entering the house beat up on noise
महिला से रेप की कोशिश

बागपत। शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला की सास और ससुर के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पढ़ें : शादी का झांसा देकर बुलाया घर, फिर किया बलात्कार
विज्ञापन


पीड़ित महिला के ससुर ने पुलिस को बताया सोमवार की रात में परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। रात में करीब ढाई बजे दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी एक युवक मकान में घुसा। आरोपी उसकी पुत्रवधू के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पुत्रवधू के शोर मचाने पर वह और उसकी पत्नी कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी युवक धमकी देकर भाग गया। घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा करके आरोपी युवक को पकड़ लिया। कोतवाली में आरोपी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंध संधु ने कहा रेप के आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया। उधर, योगेश से प्रेम विवाह करने वाली महिला नाजरीन ने कहा उसके पहले पति की पत्नी ने उसके पति पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। जो पूरी तरह से गलत है। उसके पति को साजिश के तहत फंसाया है। उसके पति तो बच्चों को लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed