{"_id":"5db750828ebc3e01567f2f8c","slug":"attempted-rape-by-kidnapping-the-girl-meerut-news-mrt4507737110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित खंडहर पड़े कोल्ड स्टोरेज में पांच साल की बच्ची से अगवा करने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। मेडिकल थाना पुलिस ने घायल आरोपी को कस्टडी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों वर्ग अलग-अलग होने से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
मेडिकल थानाक्षेत्र में शाम पांच बजे दूसरे वर्ग की पांच साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। रात करीब 8:15 बजे ग्रामीणों ने खंडहर पड़े कोल्ड स्टोरेज में गांव के जोगेश नाम के युवक को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने जोगेश को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। पिटाई से जोगेश बेहोश हो गया। सूचना पर एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जोगेश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला कांस्टेबल ने बच्ची से पूछताछ की।
ग्रामीणों में आक्रोश, तनाव
बच्ची और आरोपी अलग-अलग वर्ग के हैं। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। एक वर्ग के लोगों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाकर आक्रोश जताया। वहीं, आरोपी जोगेश की पिटाई करने को लेकर दूसरे पक्ष ने लोगों ने गुस्सा जताया। इसको लेकर गांव में चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
तनाव जैसी बात नहीं
आरोपी को लोगों ने पकड़ा। उसकी पिटाई भी हुई है। बच्ची से अश्लील हरकतें करते लोगों ने पकड़ना बताया है। गांव में तनाव की कोई बात नहीं है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी