फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked on Power Department team in Partapur of Meerut

मेरठ में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Attacked on Power Department team in Partapur of Meerut
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा परतापुर थाने में आरोपी उदयवीर अंकित व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि विद्युत विभाग की टीम मंगलवार को उदयवीर पुत्र रामफल के यहां मीटर लगाने के लिए गई थी। इस दौरान लोगों ने मीटर लगाने का विरोध किया। इसके बाद उदयवीर और उसके अन्य साथी भी आ गए और लाठी-डंडों से बिजली विभाग के कर्मचारी मुकेश पाल की पिटाई करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी टीम ने अवर अभियंता अमर सिंह पटेल को दी। इसके बाद सभी अधिकारी परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed