{"_id":"6047c0f08ebc3e8d1b2ebd79","slug":"attacked-on-power-department-team-in-partapur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा परतापुर थाने में आरोपी उदयवीर अंकित व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि विद्युत विभाग की टीम मंगलवार को उदयवीर पुत्र रामफल के यहां मीटर लगाने के लिए गई थी। इस दौरान लोगों ने मीटर लगाने का विरोध किया। इसके बाद उदयवीर और उसके अन्य साथी भी आ गए और लाठी-डंडों से बिजली विभाग के कर्मचारी मुकेश पाल की पिटाई करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी टीम ने अवर अभियंता अमर सिंह पटेल को दी। इसके बाद सभी अधिकारी परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/