{"_id":"5bc1866abdec22694123be7e","slug":"attack-on-police-in-muzaffarnagar-after-death-of-dalit-boy-more-than-twenty-vehicles-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल, पुलिस पर पथराव, 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवक की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल, पुलिस पर पथराव, 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के मलीरा बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन से कुचलकर हुई दलित युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने देर रात जमकर बवाल किया। भीड़ ने शव को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए उसमें फंसी रोडवेज डिपो की गाड़ियों समेत 20 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
रोहाना चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी दलित युवक जोशन (35) पुत्र धनुष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार देर रात शहर से लौटने के बाद वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-58 को पैदल ही पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए किसी वाहन ने जोशन को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में दलित युवक की मौत की जानकारी मिलते ही मलीरा में आक्रोश फैल गया और लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने जोशन के शव को हाईवे पर ही रखकर जाम लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने जाम में फंसे कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
समझाने गई पुलिस पर भी किया पथराव
हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे रोहाना चौकी के पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया शहर के तीनों थानों के साथ ही छपार व चरथावल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस फोर्स पर ही पथराव कर दिया।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई टिंकू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, बवाल में पुलिस की तरफ से भी सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/