फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on family in eveteasing case

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के घर में घुसकर हमला

Tue, 18 Jan 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
attack on family in eveteasing case
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के घर में घुसकर हमला
विज्ञापन

मेरठ। किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित परिवार को थाने ले आई और घायलों का उपचार कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी दो दिन पहले कहीं जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़ लिया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और इस बारे में बताया। परिवार के लोग इकट्ठे हो गए और क्षेत्र के कुछ लोगों से शिकायत की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। इसमें आरोपी ने माफी मांग ली थी, लेकिन सोमवार शाम आरोपी अपने कुछ साथियों को लेकर किशोरी के घर में घुस आया और परिवार के साथ मारपीट कर दी। कुछ लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed