फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack by Indian Air Force on pakistan and martyr brother says that Pak should end its name with map

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बोले शहीदों के परिजन- नक्शे से मिटाया जाए पाकिस्तान का नाम

Wed, 27 Feb 2019 05:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Feb 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Attack by Indian Air Force on pakistan and martyr brother says that Pak should end its name with map
शहीद प्रदीप व अमित के परिजन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट समेत आतंक के तीन बड़े अड्डे तबाह कर दिए। इसमें करीब 350 आतंकी मारे गए हैं। वहीं पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रदीप व अमित के परिजनों ने वायुसेना द्वारा किए गए हमले की जमकर सराहना की है। 

विज्ञापन


शहीद प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा ने भारतीय वायुसेना की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि अब समझौते व बातचीत से बात नहीं बनने वाली, कुछ ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान में इतना खौफ पैदा हो जाए कि वह हिंदुस्तान की तरफ नजर भी उठाकर ना देखें।

विज्ञापन

वहीं शहीद प्रदीप के भाई का कहना है कि आतंकवाद का जड़ से ही खात्मा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना को अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। उधर, शहीद प्रदीप के पिता सोहनपाल का कहना है कि दहशतगर्दों के ठिकाने नष्ट होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सेना की कार्रवाई से संतुष्ट है और यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

उधर, शहीद अमित के भाई प्रमोद का कहना है कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे से वार करता है। उनका यह भी कहना है कि भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान का कुछ नहीं पता कि वह कब वार कर दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तो नक्शे से ही खत्म कर देना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed