{"_id":"5f875e638ebc3e9bf00e0ae0","slug":"atikurrahman-s-horoscope-police-is-digging-meerut-news-mrt50619302","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीकुर्रहमान की कुंडली खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीकुर्रहमान की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। वेस्ट यूपी में जातीय हिंसा और सांप्रदायिक दंगा कराने की बड़ी साजिश चल रही है। पुलिस का कहना है कि सीएफआई और पीएफआई से जुड़े लोग माहौल खराब करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब पीएफआई के एजेंट अतीकुर्रहमान की कुंडली खंगालने में एसटीएफ जुट गई है। पुलिस का दावा है कि यूनिवर्सिटी से उसका रिकॉर्ड मांगा गया है।
मुजफ्फरनगर के पीएफआई से जुड़ा अतीकुर्रहमान सीसीएस यूनिवर्सिटी का छात्र है। यूनिवर्सिटी में भी उसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई गई हैं। जिसको लेकर मेरठ एसटीएफ जांच करने में जुटी। पुलिस ने उसकी सारी जानकारी ले ली है। दावा किया जा रहा है कि अतीकुर्रहमान धीरे-धीरे नेटवर्क फैलाने में लगा हुआ था। हाथरस कांड को लेकर भी जातीय हिंसा फैलाने की बड़ी साजिश तैयार की जा रही थी जिसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
अतीकुर्रहमान से कौन-कौन जुड़े हुए हैं, इसके बारे में मेरठ की एसटीएफ लग गई है। बैंक अकाउंट से लेकर अतीकुर्रहमान के संपर्क में आए लोगों की एसटीएफ ने कुंडली खंगाली है। एसटीएफ मेरठ ने सीसीएस यूनिवर्सिटी से भी जानकारी जुटाई है कि आखिर पढ़ाई के दौरान वह किस किस से संपर्क में था। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी एसटीएस को मिली हैं। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियां पर एसटीएफ की नजर है। पीएफआई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह उनका गोपनीय मिशन है।