फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athelete Annu Rani from Meerut get the ticket to Asian and Common Wealth Games, won gold in Kerala

देश की बेटी पर गर्व: अन्नू रानी ने फिर किया बड़ा कमाल, दिलचस्प है गांव की चकरोड़ से स्वर्ण तक की कहानी

Tue, 05 Apr 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Apr 2022 04:28 PM IST
सार

मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी और तीरंदाज नीरज चौहान के बाद अब मेरठ की बेटी अन्नू रानी से भी एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक की उम्मीद की जा रही है। शहर की खिलाड़ी अन्नू रानी ने केरल में आयोजित प्रतिस्पर्धा में में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर  एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की की है। 

विज्ञापन
Athelete Annu Rani from Meerut get the ticket to Asian and Common Wealth Games, won gold in Kerala
अन्नू रानी-भाला फेंक

विस्तार

एथलीट पारुल चौधरी व तीरंदाज नीरज चौहान के एशियन गेम्स में चयन के बाद मेरठ की एक और बेटी अन्नू रानी ने मेरठ जिले का नाम रोशन किया है। भाला फेंक प्रतिस्पर्धा की खिलाड़ी अन्नू ने केरल में आयोजित 25वें नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 61.15 मीटर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी जगह पक्की कर ली है। 

विज्ञापन


सरधना के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने गांव की चकरोड़ से अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक परचम लहराया है। 2022 टोक्यो ओलंपिक में स्वास्थ्य खराब होने के कारण अन्नू पदक जीतने से चूक गईं थीं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई व आठ अगस्त को इंग्लैंड के बर्मिंघम में होंगे। एशियन गेम्स चीन के हैंगजाऊ में 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगे। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगता में उनका 61.15 मीटर रहा, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ 63.24 मीटर थ्रो रह चुका है। पिता अमरपाल सिंह व भाई उपेंद्र सिंह ने कहा उन्हें अन्नू से पदक की पूरी उम्मीद है। इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम के तल्ख तेवर: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन दिखेगा लू का असर, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

मेरठ की दोनों बेटियों से पदक की आस 
दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने तीन हजार मीटर स्टीपल चेज में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन गेम्स में जगह पक्की की है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम से अभ्यास करते हुए पारुल ने एशियन गेम्स का रास्ता तय किया है। जबकि अन्नू रानी मेरठ जिले की दूसरी बेटी हैं, जो एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

रसोइया के बेटे नीरज भी रहेगी नजर
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खाना बनाकर परिवार का पेट पालने वाले अक्षयलाल के बेटे नीरज चौहान ने हाल में ही एशियन गेम्स के लिए जगह पक्की की है। ऐसे में मेरठ की दो बेटियों सहित अभी तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स में जगह पक्की कर चुके हैं। इनके अलावा पैदल चाल की ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी भी एशियन गेम्स में जगह पक्की करने वाली मजबूत दावेदार मानी जा रहीं हैं। ऐसे में एशियन गेम्स में जिले की तीन बेटियां शामिल हो सकती हैं। 

अन्नू की उपलब्धियां:
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग। 
2019 -  वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड। 
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक। 
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक। 
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed