अलविदा अटलजी... शोक में डूबा शहर, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार बंद, उपचुनाव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना मिलते ही मेरठ शहर शोक में डूब गया। शहर में तमाम बडे़ आयोजन स्थगित कर दिये गये। शुक्रवार को स्कूल-कालेज बंद रखने की घोषणा की गयी है। संयुक्त व्यापार मंडल ने शुक्रवार को शहर के बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। इसके अलावा जसड़ सुल्तानपुर, पसवाड़ा और खौड़दयालपुर में शुक्रवार को होने वाला उपचुनाव स्थगित कर दिया गया।
स्कूलों में आज छुट्टी
शहर के सभी स्कूल- कॉलेजों में आज अवकाश रहेगा। सीसीएसयू में सुबह 11 बजे शोकसभा होगी। इसके बाद अवकाश रहेगा। विवि से संबद्ध सभी कॉलेज बंद रहेंगे। 17 व 18 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। बीपीएड व एमपीएड का फिजिकल टेस्ट 17 अगस्त से चार दिन तक होना था। वो भी कैंसिल कर दिए गए हैं। अगली तिथि विवि शीघ्र घोषित करेगा। वहीं 16 अगस्त से चल रही एलएलएम काउंसलिंग 17 अगस्त को भी होनी थी, वो अब 20 अगस्त को होगी। 20 अगस्त की काउंसलिंग 21 अगस्त को होगी।
आज स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का आह्वान
संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने व्यापारियों से आह्वान किया है कि वह शुक्रवार को बाजार बंद रखें। कम से कम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अंत्येष्टि होने तक तो प्रतिष्ठान अवश्य ही बंद रखें। ताकि पूर्व प्रधानमंत्री को इस तरह भी श्रद्धांजलि दी जा सके। इस दौरान कोई भी कार्यक्रम न करें। उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के प्रति शोक संवेदना जरूर प्रकट की जाए, जिसने हमेशा राष्ट्रहित के बारे में सोचा।
अब उपचुनाव 21 को
प्रधान पद के लिए मेरठ के तीन गांवों में आज होने वाला उपचुनाव राजकीय शोक के चलते स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को सरूरपुर ब्लॉक के गांव जसड़ सुल्तान नगर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होना था। इसके लिए बृहस्पतिवार को चार पोलिंग पार्टी जसड़ सुल्ताननगर को रवाना हो गईं। माछरा ब्लॉक के ग्राम पसवाड़ा में भी प्रधान पद पर उपचुनाव तय था। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला मतदान अब 21 अगस्त को होगा। पहले मतगणना बीस अगस्त को होनी थी पर अब मतगणना 24 अगस्त को होगी।
आज नहीं होगी कूड़ा उठाने की शुरूआत
शुक्रवार से शहर के बीस वार्डों में शुरू होने वाला डोर टू डोर कूड़ा उठाने का अभियान स्थगित कर दिया गया है। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अब इस कार्यक्रम की शुरूआत किसी अन्य दिन की जाएगी।
कार्यक्रम स्थगित
जली कोठी क्षेत्र में व्यापार मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जली कोठी क्षेत्र में व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के स्थान पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु शर्मा, इरफान प्रधान, हाजी आरिफ, उवेश, रहमतुल्ला, मौ. चांद आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम की अध्यक्षता में होने वाली सड़क सुरक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी एआरटीओ दिनेश कुमार ने दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/