फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly elections 2022: Leaders striving hard for victory, Jayant Chaudhary will walk on a chariot to churn the west

विधानसभा चुनाव 2022: जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे नेता, पश्चिम को मथने रथ पर निकलेंगे जयंत

Tue, 04 Jan 2022 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jan 2022 01:27 PM IST
सार

सपा-रालोद और उनके अन्य गठबंधन दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Assembly elections 2022: Leaders striving hard for victory,  Jayant Chaudhary will walk on a chariot to churn the west
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सारे सियासी दल लोगों को साधने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भी पश्चिमी यूपी को मथने के लिए अगले सप्ताह से रथ यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज के सभी जिलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके रोड शो होंगे और सभाएं भी की जाएंगी। कुछ जिलों में होने वाली सभाओं में सपा मुखिया अखिलेश यादव और महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी शामिल हो सकते हैं। पिछले कई दिन से जयंत की प्रस्तावित रथ यात्रा को अंतिम रूप देने पर मंथन चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: देवबंद में आज एटीएस सेंटर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, रैली को भी करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह रथ यात्रा कहां से शुरू होगी, इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। इससे पहले चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव ने सात दिसंबर को दबथुवा की रैली की थी। यह सपा और रालोद की पहली संयुक्त रैली थी। इसी में दोनों नेताओं ने गठबंधन का भी एलान किया था। इसके बाद 23 दिसंबर को इगलास अलीगढ़ में रैली हुई थी। इसमें चौधरी जयंत सिंह पहुंचे थे। 


अखिलेश यादव को भी जाना था, मगर उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी को कोरोना होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और रैली में शामिल नहीं हुए थे। इन दोनों रैलियों की भीड़ के बाद सपा-रालोद के पदाधिकारी उत्साहित हैं। रालोद अब रथयात्रा की भी तैयारी कर रही है। 

जिला स्तर पर गठबंधन  के दल बना रहे रणनीति 
सपा-रालोद और उनके अन्य गठबंधन दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। दो जनवरी को सभी जिलों में सपा कार्यालय पर बैठक भी हुई। इसमें बूथ स्तर पर तैयारी करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधा गया। तय किया गया कि जनता तक भाजपा सरकार की खामियां पहुंचाई जाएंगी और सपा सरकार के समय की उपलब्धियां  बताई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed