फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault Footage Emerges Before Man’s Death, Probe Reopened After Family’s Complaint

Meerut: आशीष की मौत मामले में 25 दिन बाद फिर खुली जांच, धमकी के 20 दिन बाद मिली लाश, पिटाई के फुटेज आए सामने

Sat, 06 Jun 2026 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में युवक आशीष की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों द्वारा सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस ने 25 दिन बाद मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Assault Footage Emerges Before Man’s Death, Probe Reopened After Family’s Complaint
मृतक का फाइल फोटो व पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है। माधवपुरम स्थित कृषि फार्म हाउस परिसर में रहने वाली गीता ने अपने बेटे आशीष की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले आशीष को धमकियां दी गई थीं और उसके साथ मारपीट भी हुई थी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धमकी के बाद हुआ विवाद
गीता के अनुसार उनका बेटा आशीष मंडी में मजदूरी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में एक महिला और उसके सहयोगियों के साथ विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है कि आशीष और उसका भाई राजा कुछ गतिविधियों का विरोध करते थे, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद हुआ। परिजनों के मुताबिक मार्च माह में दोनों भाइयों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के फुटेज आने से बढ़े सवाल
परिवार का आरोप है कि 12 अप्रैल को महिला और उसके साथियों ने माधवपुरम ओवरब्रिज के नीचे आशीष के साथ मारपीट की। परिजनों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं, जिनमें कथित तौर पर धक्का-मुक्की और विवाद होता दिखाई दे रहा है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना दिखाई दे रही है, उससे लगभग 50 मीटर दूर अगले दिन सुबह आशीष का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। इसी वजह से परिवार मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहा है।

पुलिस पर लगाए अनदेखी के आरोप
मृतक की मां का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन मामले को दुर्घटना या आत्महत्या मानकर देखा जाता रहा। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियां लेकर एसपी सिटी से शिकायत की। परिवार का दावा है कि घटना के बाद दूसरे बेटे को भी धमकियां मिलीं, जिसके चलते उसे सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर भेज दिया गया।

साक्ष्यों के आधार पर होगी जांच
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। थाना पुलिस को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed