फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asked the merchant for extortion of 50 lakhs

चिट्ठी देकर व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी

Sat, 21 Mar 2020 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Asked the merchant for extortion of 50 lakhs
चिट्ठी देकर व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

मेरठ। प्रोटीन पाउडर के थोक विक्रेता को शुक्रवार को चिट्ठी देकर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। जिसके बाद से व्यापारी दहशत में है। उसने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चिट्ठी रिजवान नामक युवक के नाम से आई है और उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी शुएब अहमद की खैरनगर में प्रोटीन पाउडर की दुकान है। आरोप है कि स्कूटी पर तीन युवक आए, जिसमें दो युवक उसे एक चिट्ठी देकर चले गए। चिट्ठी में लिखा था कि शुएब और उसके दो भाइयों को सूचित किया जा रहा है कि 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी जाएगी। रंगदारी मांगने को लेकर व्यापारी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। व्यापारी से रंगदारी मांगने की जानकारी मिलते ही व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी पुलिस अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद व्यापारी कोतवाली थाने में पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि चिट्ठी रिजवान सैफी के नाम से आई है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर लिखा है। चिट्ठी पढ़ने से ऐसा प्रतीत हो रहा कि जैसे साजिश करके किसी को फंसाने के लिए यह सब किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामला 50 लाख रुपये की रंगदारी का है। कोतवाली और लिसाड़ीगेट पुलिस को मामले की जांच में लगाया गया है। चिट्ठी पर जिस युवक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है, उसे भी थाने बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed