फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arvind Kejriwal Bail: happiness among workers on Kejriwal bail, AAP Meerut District President targeted BJP

Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की जमानत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पढ़िए- क्या बोले आप जिलाध्यक्ष?

Fri, 10 May 2024 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 May 2024 05:06 PM IST
सार

Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप के मेरठ जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Bail: happiness among workers on Kejriwal bail, AAP Meerut District President targeted BJP
आप मेरठ जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी (आप) के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुनः साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो

उन्होंने कहा कि अब देश देखेगा केजरीवाल का कमाल। तानाशाही का अंत होगा। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र जिंदाबाद, तानाशाही मुर्दाबाद का नारा लगाया। उधर, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमकर भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed