{"_id":"5a4163674f1c1b1f168b545e","slug":"arrested-with-three-cantor-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदे तीन कैंटर पकड़े, सात गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदे तीन कैंटर पकड़े, सात गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में ले जाते पकड़ी भैंसे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड से सटे बिजली बंबा बाईपास पर सोमवार शाम पशुओं से लदे तीन कैंटरों को पुलिस ने पकड़ लिया। सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इन पशुओं को कटान के लिए हापुड़ रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज हुआ है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि तीनों कैंटरों से रिफाकत, इस्लाम, आरिफ, दानिश, आमिर, प्रमोद और इमरान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कहना है वह 50 पशु मढ़ियाई पैठ से खरीदकर हापुड़ रोड स्थित एक मीट प्लांट में ले जा रहे थे। कैंटर में पशुओं को ठूंसकर रखा गया था, जिससे कई पशुओं की हालत नाजुक बनी थी। आरोपी पशुओं को कटान के लिए ले जा रहे थे। उनके पास कोई अनुमति भी नहीं थी।
ग्रामीणों में फैला आक्रोश
पशुओं को कैंटर में लादकर कटान के लिए बिजली बंबा बाईपास से लगातार ले जाया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पिछले सप्ताह भी पशुओं से भरे कैंटर पकड़े थे। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। सोमवार को भी ग्रामीणों में आक्रोश था। अगर पुलिस ठीक समय पर नहीं पहुंचती तो ग्रामीण कैंटर में आग भी लगा सकते थे। पुलिस ने जैसे तैसे कर ग्रामीणों को शांत किया।