{"_id":"5d9ad2148ebc3e012f281697","slug":"armyman-father-misdeed-with-his-daughter-in-meerut-police-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फौजी पिता ने बेटी से कई माह तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां पर भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फौजी पिता ने बेटी से कई माह तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां पर भी आरोप
Mon, 07 Oct 2019 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गंगानगर में एक किशोरी ने फौजी पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना गंगानगर में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत करने पर मां ने आरोपी पिता का ही सहयोग किया। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसका पिता सेना में जम्मू कश्मीर में सिपाही पद पर तैनात था। करीब 8-9 साल से वह उसके साथ शराब पीकर छेड़छाड़ व मारपीट करता था। चार वर्ष पूर्व उसकी मां ने पिता के कहने पर उसे एंड्रायड फोन दिलाया था। जिस पर पिता आए दिन अश्लील मेसेज व वीडियो भेजता रहता था।
यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन मामले में कोर्ट ने पुलिस को दी कुर्की की अनुमति, आवास पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे डरा-धमकाकर व मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता की पोस्टिंग मेरठ में हुई थी। इस दौरान पूरा परिवार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा था। यहां रहते हुए पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ कई माह से दुष्कर्म कर रहा है।

अब आरोपी पिता उसकी छोटी बहन के साथ भी अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। मां को सारी बात बताए जाने पर उसे समाज का डर दिखाकर चुप करा दिया गया। छोटी बहन के साथ दुर्व्यवहार होने पर उसने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सगे मामा ने किया दुष्कर्म, चार साल तक चुप रही फिर फांसी के फंदे पर झूली युवती
एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपी फौजी इस समय छुट्टी पर आया हुआ है। पूरा परिवार वर्तमान में गंगानगर थाना क्षेत्र में रह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं परिवार के करीबियों का दावा है कि पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग पर पहरा लगा दिया था। प्रेमी की बातों में आकर बेटी ने झूठे आरोप लगाए हैं।

घर से निकली, लेकिन दोबारा फंसी
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म से पूर्व छेड़छाड़ से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। लेकिन उसकी मां ने बहला फुसलाकर उसे घर बुला लिया था। मां ने पिता को समझाने की बात भी कही थी। लेकिन पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने रात के समय छेड़छाड़ जारी रखीं और एक दिन मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया। मुकदमे में मां को भी इस वारदात में सहयोग करने पर शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई के रास्ते चीन भेजते थे मृत जानवरों का मीट, चार गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच में आरोप सही
एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार पीड़िता के मोबाइल में एक रिकार्डिंग मिली है, जिसमें आरोपी पिता बेटी से गालीगलौज कर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता की मां से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी ने उसे भी बहुत पीटा था। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के आरोप सही माने जा रहे हैं। आरोपी फौजी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।