फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army gets sprayed kerosene on non justice, letter written to the chief minister

न्याय न मिलने पर फौजी पिता ने छिड़का केरोसिन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 13 Dec 2017 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 13 Dec 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Army gets sprayed kerosene on non justice, letter written to the chief minister
ग्रामीणों को समझाते संगीत सोम

तीन साल के मासूम आभास उर्फ गोलू की अपहरण के बाद हत्या के मामले में न्याय न मिलने पर फौजी पिता अंकित ने तहसील मुख्यालय पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम के जल्दबाजी में वहां से निकलने पर ग्रामीण आगबबूला हो गए और एसडीएम मवाना से धक्कामुक्की कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण आश्वस्त होकर लौटे।

विज्ञापन


गांव खेड़ा निवासी फौजी अंकित सोम वर्तमान में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात है और फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ है। उसके पुत्र आभास का अपहरण हो गया था, जिसका मुकदमा 25 नवंबर को दर्ज हुआ था। 30 नवंबर को आभास का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ था। लेकिन पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कोई संकेत नहीं मिला। परिजनों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। सरधना विधायक संगीत सोम ने पंचायत के सभी निर्णयों में साथ रहने के साथ अफसरों से वार्ता कर उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

पढ़ें : छेड़छाड़ से आगबबूला हुई छात्रा ने ऐसे उतारा आशिकी का भूत, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Army gets sprayed kerosene on non justice, letter written to the chief minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस संबंध में फौजी कुछ ग्रामीणों के साथ एसपी देहात राजेश कुमार से मिला था। आरोप है कि एसपी देहात ने उनसे अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद फौजी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसपी देहात की शिकायत कर इस केस की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। मंगलवार सुबह फौजी अंकित परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सरधना तहसील मुख्यालय पहुंचा और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सपा नेता ठाकुर विनोद सिंह कालंदी, जितेंद्र पांचाल, सपना सोम, शेखर त्यागी, बजरंग दल से मिलन सोम आदि भी प्रदर्शन में शामिल हुए। घंटों तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में रोष फैल गया और एसओ सरधना व पुलिस को खरीखोटी सुना दी।

सरधना एसडीएम राकेश कुमार के छुट्टी पर होने पर मवाना के एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने एसडीएम को अपने बीच बैठने के लिए कहा। इस बीच ग्रामीणों ने एसडीएम को खरीखोटी सुना दी। धक्कामुक्की के बीच पुलिस एसडीएम को भारी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से निकालकर ले गई। आभास की दादी ने पुलिस को चूड़ियां पहन लेने की बात कही और केस नहीं खोलने पर खरी खोटी सुनाई। दोपहर करीब तीन बजे भाजपा विधायक संगीत सोम वहां पहुंचे। आश्वासन देते हुए कहा कि यदि क्राइम ब्रांच दस दिनों में आभास के कातिलों को नहीं पकड़ पाई तो उसके बाद मुख्यमंत्री के पास जाकर जांच सीबीआई को ट्रांसफर कराई जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed