फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arjun said in police station I'm fond of firing at ceremony and arrested

यूपी: तमंचा लेकर थाने पहुंचा अर्जुन, बोला- फायरिंग करने का मुझे शौक, बर्थडे पर की थी ये हरकत

Sat, 03 Aug 2019 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Aug 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Arjun said in police station I'm fond of firing at ceremony and arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के सरूरपुर कलां गांव में स्कूल की छत पर केक में गोली मारकर बर्थ डे मनाने वाला आरोपी अर्जुन खुद ही तमंचा लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा कब्जे में लिया। आरोपी बोला उसे फायरिंग करने का शोक है। शादी समारोह में दोस्त उसे तमंचा देते हैं और वह फायरिंग करता है। दोस्तों से वह वीडियो भी बनवाता है और दहशत फैलाने के लिए वीडियो वायरल कर देता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।

विज्ञापन


सरूरपुर कलां गांव में स्कूल की छत पर केक में गोली मारकर बर्थ डे पार्टी मनाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय दो युवकों की फायरिंग करने की वीडियो वायरल हो गई। पुलिस ने अर्जुन पुत्र जितेंद्र, गोलू उर्फ विजय पुत्र महेश निवासी सरूरपुर कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी अर्जुन खुद ही तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया के सामने पेश हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तमंचा कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी बोला कि एक माह पहले दोस्त टोनी का जन्मदिन था। स्कूल की छत पर उसका जन्मदिन बनाया। तमंचे से फायरिंग की। इसका वीडियो वायरल हुआ। दो माह पहले खेकड़ा में दोस्त की बहन की शादी में फायरिंग की। उसे तमंचे से फायरिंग करने का शोक है। दोस्त टोनी ने उसे तमंचा दिया। इससे उसने फायरिंग की। दोस्त ही उसकी वीडियो बनाते हैं। दहशत फैलाने के लिए वह वीडियो वायरल करता देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी अर्जुन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह फायरिंग की वीडियो वायरल कर दहशत फैलाता है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। फायरिंग के मामले में तीन-चार युवकों को चिन्हित किया। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

इनामी होने के डर से पहुंचा कोतवाली
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एक दिन पहले ही कहा था कि अर्जुन पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। इसके अगले ही दिन अर्जुन खुद ही कोतवाली पहुंच गया।

हवा सिंह पहुंच गया था एसपी के सामने
बावली का 25 हजार रुपये का इनामी हवा सिंह भी खुद ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय के सामने पहुंच गया था। उसने भी मुठभेड़ के डर से सरेंडर कर दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed