{"_id":"5f5153b78ebc3e53af31eb54","slug":"apply-for-scholarship-by-31-october-meerut-news-mrt499530063","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट परीक्षा पास छात्र-छात्राएं ऐसे करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, ये है अंतिम तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट परीक्षा पास छात्र-छात्राएं ऐसे करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, ये है अंतिम तारीख
Fri, 04 Sep 2020 10:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा पास छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजा चौधरी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में 334 अंक, वाणिज्य वर्ग में 313 और मानविकी वर्ग में 304 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अगर किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत रहेंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख से ज्यादा न हो, वही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महाभारत युद्ध के बाद वीरान हो गई थी पांडव नगरी हस्तिनापुर, इन दो आपदाओं ने मचाई थी भारी तबाही
आईटीआई में प्रवेश के लिए 7 सितंबर तक मौका
प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्र सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए छात्र वेबसाइट www.scvtup.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/