जरूरी खबर: मेरठ पब्लिक समूह की सभी शाखाओं में प्रवेश के लिए 21 नवंबर से करें आवेदन, यहां पढ़ें अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं में सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। प्रवेश के लिए अभिभावक विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.meerutpublicschool.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय आवेदन पत्रों में से उपलब्ध सीटों के अनुसार उपयुक्त आवेदन पत्रों का चयन करेगा एवं चयनित आवेदन पत्र धारकों को ई-मेल द्वारा पंजीकरण के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।
18 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा की तिथि 18 दिसंबर घोषित की गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच संबंधित सभी एमपीएस शाखाओं के परिसरों में आयोजित की जाएगी। कक्षा एक से नौ तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा। वहीं, नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छात्रों व अभिभावकों का केवल विद्यालय प्रधानाचार्य के साथ इंट्रेक्शन द्वारा चयन किया जाएगा।
21 दिसंबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट
प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट 21 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे स्कूल के नोटिस बोर्ड और स्कूल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अभिभावकों को ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जाएगी।
23 से 31 दिसंबर के बीच दस्तावेज जमा कराएं
सभी दस्तावेजों के साथ विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि 23 से 31 दिसंबर के बीच विद्यालय में जमा कराना आवश्यक है। अभिभावक इन सभी दस्तावेजों को विद्यालय द्वारा दी गई दस्तावेज सत्यापन लिंक के माध्यम से भी अपलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दोस्ती में दगा: घर बुलाया...तलवार से काटा, फिर छह फीट गहरे गड्ढे में दबा दी लाश, चार साल से उसी पर सोता रहा
प्रवेश के समय दस्तावेजों की सूची
1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
2. माता-पिता का आधार कार्ड
3. बच्चे का आधार कार्ड
4. बच्चे के प्रीवियस एग्जाम का रिजल्ट
5. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कॉपी
6. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
7. बच्चे का मेडिकल फिटनेस
8. अभिभावक का वैक्सीन सर्टिफिकेट
9. बच्चे एवं माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ - प्रत्येक तीन
हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए मेरठ पब्लिक समूह की वेबसाइट www.meerutpublicschool.edu.in पर जाकर किसी भी शाखा के हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में आकर घरों से निकले लोग, पूरे शहर में मचा हड़कंप
सभी शाखाओं के नाम
1. मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) वेस्ट एंड रोड
2. मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स वेस्ट एंड रोड
3. मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर
4. मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यासपुरी (सीनियर विंग)
5. मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम (प्राइमरी विंग)