फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana

आतंक का अंत: गैंगस्टर अनिल दुजाना को आखिर किसने दी लाइसेंसी दो पिस्टल, एनकाउंटर के बाद हुए कई बड़े खुलासा

Sat, 06 May 2023 10:19 AM IST
Dimple Sirohi विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 May 2023 10:19 AM IST
सार

मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल कुख्यात अनिल दुजाना का नाम टॉप पर था। वहीं, सीएम योगी दौरे से एक दिन पहले ही वह मुठभेड़ में ढेर हो गया।

विज्ञापन
Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana
अनिल दुजाना कुख्यात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर के साथ ही मेरठ एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि गैंगस्टर दुजाना के लिए दिल्ली पुलिस का एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी काम करते थे। जिनके नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन


दुजाना अपने क्षेत्र के कुछ राजनीतिक लोगों के भी संपर्क में था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उन्होंने दुजाना को शरण दी थी, या फिर उसकी अन्य तरीके से मदद की। उसने हाल में जिन लोगों के यहां पर शरण ली थी, उनके नामों का पर्दाफाश भी हो गया है। फरारी के दौरान अनिल दुजाना को गौतमबुद्धनगर जिले के डाबरा गांव निवासी योगेश, हरेंद्र, अजीत और डेरी स्कैनर निवासी सतीश पहलवान के यहां भी रुका था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, सात मई तक फिर बिगड़ सकता है मौसम,पढ़ें-ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana
अनिल दुजाना एनकाउंटर, Anil Dujana Encounter - फोटो : अमर उजाला

गैंग में शामिल हैं वेस्ट यूपी के 47 बदमाश
जांच में गैंग के 47 लोगों के नाम सामने आए हैं। ये मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं। सभी का चिट्ठा तैयार कर लिया है। हालांकि कई सदस्य फिलहाल जेल में भी है। इनके अलावा भी काफी नाम है, जिनकी पहचान की जा रही है। एसटीएफ का टारगेट है कि इस गैंग का खात्मा किया जाए।

Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला

मेरठ का सारिक और दिल्ली का साबिर करते थे हथियारों की सप्लाई
जांच में यह भी सामने आया है कि मेरठ के इस्माईल नगर का रहने वाला सारिक चौधरी इस गैंग को हथियार सप्लाई करता था। गैंग को जिस हथियार की जरूरत होती थी वह कुछ दिन पहले ऑर्डर दे देते थे।

इसके बाद सारिक इन हथियारों का बंदोबस्त कर देता था। हालांकि सारिक फिलहाल जेल में बंद है। वहीं दिल्ली के सीलमपुर निवासी साबिर भी अनिल दुजाना को हथियार बेचता था। 

Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana
मौके से बरामद पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

किसने दी दुजाना को लाइसेंसी पिस्टल
एनकाउंटर के समय अनिल दुजाना के पास से तीन पिस्टल बरामद की गई थीं। जांच में पता चला है कि 32 बोर की दो पिस्टल लाइसेंसी हैं, जबकि कुख्यात के पास कोई लाइसेंस नहीं था। ऐसे में यह पता किया जा रहा है कि अनिल दुजाना को लाइसेंसी पिस्टल किसने दी और किस उद्देश्य के लिए दी गई थीं।

जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस था उसकी भी तलाश शुरू कर दी गई है। जानी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर जो स्कार्पियो गाड़ी मिली थी, उसकी भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। 

Anil Dujana Encounter, Inspector-constable used to work for gangster Anil Dujana
अनिल दुजाना एनकाउंटर, Anil Dujana Encounter - फोटो : अमर उजाला

गैंग के ये हैं मुख्य शूटर 
दुजाना के गैंग में यूं तो काफी सदस्य हैं, लेकिन मुख्य शूटर कुछ चुनिंदा हैं। इनमें मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी मोहित, बागपत के विक्की सुन्हैडा, मेरठ के मोरना निवासी सोनू उर्फ शौकेंद्र, परीक्षितगढ़ के ऐंची गांव निवासी कर्नल गिरी शामिल हैं। मुकीम काला गैंग भी अनिल दुजाना से हाथ मिला चुका है। 

अनिल दुजाना गैंग के बारे में काफी अहम जानकारियां मिली हैं, जो कई अन्य गैंग के भी संपर्क में था। इस गैंग में कौन-कौन शामिल हैं इसकी छानबीन की जा रही है। एसटीएफ का उद्देश्य अपराध को खत्म करना है। - ब्रजेश सिंह, एसपी, एसटीएफ मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed