फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amit Shah will give 2019 victory mantra in the BJP State Working Committee meeting in meerut

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद व विधायकों के साथ की बैठक, 2019 के लिए दिया जीत का मंत्र

Sun, 12 Aug 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 12 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will give 2019 victory mantra in the BJP State Working Committee meeting in meerut
भाजपा कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक में मौजूद अमित शाह वह अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को दोपहर 1:00 बजे से सुभारती के मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुरू हुई। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ब्रावुरा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक और सांसदों की बैठक ली और लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उन्हें जीत का मंत्र भी दिया। हालांकि इस बैठक में मीडिया कर्मियों की नौ एंट्री थी। दिलचस्प बात यह है कि महागठबंधन को टक्कर देने के लिए भाजपा क्रांतिधरा की धरती पर महामंथन कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दौर है। अमित शाह द्वारा बनाई गई रणनीति के बारे में पार्टी के पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन के पश्चिम प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन की कार्य योजना के बारे में बताया। बैठक में पार्टी के कई दिग्गजों सहित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के तमाम सांसद व विधायक मौजूद हैं :-

विज्ञापन

6 महीने का रोडमैप तैयार

Amit Shah will give 2019 victory mantra in the BJP State Working Committee meeting in meerut
बैठक में मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

2019 के चुनाव के लिए पार्टी ने पूरा रोड मैप तैयार किया है। 16 से 30 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश के सभी 1,60000 बूथों पर बनाई गई भारतीय जनता पार्टी की बूथ कमेटी की पदाधिकारी बारीकी से समीक्षा करेंगे। 1 सितंबर से 15 सितंबर के बीच सभी 80 लोकसभा सीटों पर संचालन टोलियों की बैठक होगी। जो वोटर छूट गए हैं उन सभी के 30 सितंबर तक अभियान चलाकर वोट बनवाए जाएंगे।

15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11-11 पौधे लगाएंगे। 16 अगस्त को किसान मोर्चा की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों उनके परिवारों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।17 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 18 अगस्त को सभी जिलों में देशभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन महिला मोर्चा द्वारा कराया जाएगा।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य सहित एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी मेरठ पंहुचे हैं। केंद्रीय मंत्री मंडल से साध्वी निरंजन ज्योति बैठक में शामिल हुई हैं।  

कार्यकारिणी बैठक और कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अहम प्रस्ताव पारित होंगे। इन प्रस्तावों पर कार्यकारिणी की बैठक में मंथन के बाद अब आगे की बैठकों में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2019 है और इसके लिए संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रम किस तरह संचालित किए जाएं, ऐसे प्रस्ताव बैठक में रखे जाएंगे। साथ ही भविष्य में किस तरह की रणनीति होनी चाहिए, यह भी बैठक में तय होना है। 

ताकत के दम पर बनेगा राम मंदिर: साध्वी प्राची

उधर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली विश्व हिंदु परिषद की नेता साध्वा प्राची ने कहा है कि ताकत के दम पर राम मंदिर बनकर रहेगा साध्वी प्राची यह बात उस वक्त कही जब वह भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बैठक स्थल पहुंची थीं। 


हर राम भक्त के एजेंडे में राम मंदिर बनवाना: विनय कटियार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बाबर के एजेंडे में राम मंदिर तोड़ना था, तो अब हर राम भक्त के एजेंडे में राम मंदिर बनवाना है। राम मंदिर न तो कभी भाजपा के एजेंडे से बाहर था और न ही होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में चल रहा है। लंबे समय से पार्टी में चल रही उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed