फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amit murder

लेनदेन के विवाद में हुई थी अमित की हत्या

Tue, 17 Nov 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
amit murder
लेनदेन के विवाद में हुई थी अमित की हत्या
विज्ञापन

जानीखुर्द। मुजफ्फरनगर के गांव जोरदा नारा गांव से दो साल पहले लापता हुए युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। जानीखुर्द थाना पुलिस ने गंगनहर से शव बरामद किया था। सोमवार को थाने पहुंचे परिजनों ने थाने में जमा कपड़े देखकर लापता बेटे के बताए।

6 जनवरी 2019 को गांव जोरदा नारा, थाना मंसूरपुर निवासी अमित(20) लापता हो गया था। परिजनों ने मंसूरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को मंसूरपुर थाना पुलिस एक युवक को लेकर जानी थाने पहुंची। युवक के साथ अमित के पिता जोगेंद्र और कई अन्य लोग थे। जानी पुलिस ने उन्हें बरामद शव के कपड़े दिखाए। जोगेंद्र ने उनकी पहचान अमित के कपड़ों के रूप में की। मंसूरपुर थाने के दरोगा गजेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लेनदेन के विवाद में अमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव गंगनहर में फेंक दिया था। 19 जनवरी 2019 को जानी क्षेत्र के नंगलाकुंभा के पास पुलिस ने गंगनहर से शव बरामद किया था। मंसूरपुर थाना पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed