{"_id":"615e02668ebc3e222b44e661","slug":"ambulance-drivers-assaulted-in-mawana-chc-accused-imprisoned-in-cctv-mawana-news-mrt5595585177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना सीएचसी में एंबुलेंस चालकों से मारपीट, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना सीएचसी में एंबुलेंस चालकों से मारपीट, आरोपी सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

मवाना। सीएचसी की 108 एंबुलेंस के चालक 10-12 युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरा चालक उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हमलावर सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
108 पर तैनात एंबुलेंस चालक सचिन ने तहरीर में बताया कि उसे फलावदा कस्बे का रूट मिला हुआ है। 5 अक्तूबर को आशा से ईएमटी अनिल व नितिन के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसकी शिकायत उसने मेरठ कार्यालय पर दी थी। मेरठ में उसे व विपक्षी को बात करने के लिए बुलाया गया था। उसी समय 108 पर तैनात ईएमटी ने उसे भुगत लेने की धमकी दी थी।
बुधवार को आशा ने फोन कर मरीज लाने के लिए कहा। उसने छुट्टी पर जाने की बात कही। जब वह सीएचसी में बने रैन बसेरे के कमरे में घुसा तो 10-12 युवक भी कमरे में घुस आए और दरवाजा बंद कर गाली गलौज व मारपीट की। शोर सुनकर चालक शिवम उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। भीड़ एकत्र होते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसे आरोपियों से जानमाल का खतरा है। आरोपियों से आशा भी मिली हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।