{"_id":"5ef1e1f6c0079e21e261a870","slug":"amar-ujala-special-report-the-study-revealed-that-corona-is-affecting-men-more-than-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मरीजों पर की गई स्टडी, महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर कहर बन रहा कोरोना, पढ़िए खास रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मरीजों पर की गई स्टडी, महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर कहर बन रहा कोरोना, पढ़िए खास रिपोर्ट
Tue, 23 Jun 2020 04:38 PM IST
कपिल kapil
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:38 PM IST
सार
- मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर
- स्टडी में 513 पुरुष तो 263 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाईं गईं
- पुरुषों का घर से कम निकलना बड़ी वजह
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
कोरोना वायरस अब बड़े स्तर पर फैल रहा है। बच्चे हों या बड़े इसका असर हर किसी पर पड़ रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 776 पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों पर की गई स्टडी के अनुसार पुरुष वर्ग महिलाओं की अपेक्षा करीब दोगुना ज्यादा प्रभावित हो रहा है। मेरठ में जहां महिलाएं इस बीमारी से 34 प्रतिशत तक प्रभावित हुई हैं। वहीं पुरुष 66 प्रतिशत तक संक्रमित हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों में रविवार तक 61 की मौत हुई है, इनमें पुरुष वर्ग से 54 और महिलाएं सात हैं। जहां पुरुषों का मृत्यु प्रतिशत 10.6 है। वहीं महिलाओं का मृत्यु प्रतिशत 2.7 है। जितने कोरोना के मरीज मिले हैं उनमें 7.9 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हुई है। संक्रमित मरीजों में 513 पुरुष तो 263 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं। मरने वाले मरीजों में अधिकांश पहले से किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित रहे थे। खासकर शुगर, हृदय रोग, श्वास रोग और किडनी रोग शामिल हैं।
विज्ञापन
यह हैं आंकड़े
जेंडर पॉजिटिव मृत्यु दर
महिला 34 फीसदी 2.7
पुरुष 66 फीसदी 10.6
घर से कम निकलना बड़ी वजह
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी इसका कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं आया है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि एक तो महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा घर से कम निकलती हैं इसलिए वे संक्रमण से बची हुई हैं। मानव शरीर पर हुए कुछ शोधों का निष्कर्ष है कि संक्रमण से लड़ने में महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में ज्यादा सक्षम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: 1962 के युद्ध में शामिल रहे राजपाल ने 80 साल की उम्र में कोरोना को दी मात, बोले- हम जीतेंगे हर जंग
ज्यादा मृत्यु की वजह
मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य बताते हैं कि ज्यादा मृत्यु की वजह पुरुषों का लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर भी है। पुरुषों का स्वास्थ्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा खराब रहता है। साथ ही सिगरेट या तंबाकू के अन्य प्रोडक्ट की आदतें सबसे पहला हमला उनके फेफड़ों पर ही करती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/