{"_id":"602fa9a08ebc3ee96665cdcf","slug":"amar-ujala-special-report-read-the-full-update-on-corona-from-march-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर खास रिपोर्ट, पढ़िए मार्च से अब तक का पूरा अपडेट, ये कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर खास रिपोर्ट, पढ़िए मार्च से अब तक का पूरा अपडेट, ये कहते हैं विशेषज्ञ
Fri, 19 Feb 2021 05:36 PM IST
कपिल kapil
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब साल भर पहले कोरोना वायरस ने देशवासियों की नींद उड़ा दी थी। समय बीतने के साथ ही वायरस के कम होते प्रभाव को विशेषज्ञ भी पूरी तरह नहीं समझ पा रहे हैं। एक तरफ लोगों का अनुमान था कि सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ेगी और गर्मी आते ही मरीज कम हो जाएंगे, लेकिन वायरस का असर इससे इतर ही मिला।
विज्ञापन
मार्च 2020 से शुरू हुए कोरोना काल के दौरान मेरठ-सहारनपुर मंडल के 10 जिलों में अब तक एक लाख 12 हजार 591 मरीज मिले चुके हैं। इनमें से 1138 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 407 मौत मेरठ जिले में हुई, जबकि सबसे ज्यादा 26516 मरीज गाजियाबाद जिले में मिले। मेरठ मंडल में 85,939 मरीज मिले और 797 लोगों की मौत हुई। वहीं सहारनपुर मंडल में 26,652 मरीज मिले और 341 लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस के मामलों में पिछले महीने से कुछ ज्यादा गिरावट देखी गई है। मेरठ में कोरोना का पहला केस 27 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई थी।
विज्ञापन
संक्रमित करने की क्षमता कम
कोरोना नया वायरस है इसके स्वभाव के बारे में स्टडी चल रही है। कोविड-19 से संक्रमित करीब 70 फीसदी लोग अब संक्रमण को दूसरे लोगों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। - डॉ. सुधीर राठी, प्रभारी, कोविड अस्पताल मेडिकल
विज्ञापन
मेरठ- सहारनपुर मंडल में एक लाख से ज्यादा को हुआ कोरोना, 1138 की हुई मौत
जिला मरीज मौत
गाजियाबाद 26516 102
गौतमबुद्ध नगर 25308 91
मेरठ 21315 407
बुलंदशहर 6181 93
हापुड़ 4316 68
बागपत 2293 36
सहारनपुर 9952 135
मुजफ्फरनगर 8727 111
बिजनौर 4346 64
शामली 3627 31
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी
कोरोना को करीब एक साल हो गया है। ऐसे में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है। जब वायरस संक्रमण को फैला पाने की क्षमता नहीं रखते हैं, तो पॉजिटिव केस की नई संख्या घटती है। - डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य, नोडल अधिकारी, कोविड अस्पताल मेडिकल
पहले जितनी हो रही जांच
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना कहें या वायरस का कमजोर होना। ऐसे बहुत कम लोग बचे हैं जो दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। गिरते मामलों के पीछे यहीं संभावित कारण हो सकते हैं। जांच पहले जितनी ही हो रही हैं। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/