यूपी: उपभोक्ता ध्यान दें, नहीं जमा किया बिल तो काटे जाएंगे कनेक्शन, विभाग ने तेज की कार्रवाई
पीवीवीएनएल 10 हजार से लेकर एक लाख तक के बकायेदार उपभोक्ताओं पर लगातार तगादा कर रहा है, लेकिन बकाया वसूली में तेजी नहीं आ पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली फूंककर बिल चुकता नहीं किया है। कंपनी बिल जमा करने का तगादा कर रही है तो कोरोना महामारी का बहाना बनाया जा रहा है। हालांकि एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके बाद भी बकाया बिल जमा करने में तेजी नहीं आ पा रही है। अब कंपनी ने कनेक्शन काटने में तेजी लाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
पीवीवीएनएल 10 हजार से लेकर एक लाख तक के बकायेदार उपभोक्ताओं पर लगातार तगादा कर रहा है, लेकिन बकाया वसूली में तेजी नहीं आ पा रही है। कंपनी से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 हजार से एक लाख रुपये तक के बकाया बिल वाले पांच लाख 43 हजार 828 उपभोक्ता है जिन पर कंपनी का 1605 करोड़ रुपये बकाया बिल है। बिल वसूलने के लिए कंपनी अब तक 115053 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जा चुके हैं। 428815 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई चल रही है। बकायेदार उपभोक्ताओं में मेरठ जोन की बात करें तो जोन के 81539 उपभोक्ताओं ने भी 233 करोड़ रुपये से ज्यादा बिल दबा रखा है।
सहारनपुर और मुरादाबाद जोन में सबसे ज्यादा बकाया
सहारनपुर और मुरादाबाद जोन के उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया है। सहारनपुर के 153664 उपभोक्ताओं पर 477 करोड़ से ज्यादा बकाया है। मुरादाबाद जोन के 156060 उपभोक्ताओं पर 433 करोड़ रुपये बकाया है। बुलंदशहर के उपभोक्ताओं पर भी 238 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
जोन और बकाएदार उपभोक्ता
जोन बकाएदार उपभोक्ता बकाया बिल लाख रुपये में
मेरठ 81539 23339
गाजियाबाद 43774 12195
बुलंदशहर 79177 23870
सहारनपुर 153664 47713
नोएडा 29614 10151
मुरादाबाद 156060 43313
जल्द जमा करें बिल
10 हजार से एक लाख तक के बकाएदारों पर कंपनी का 1600 करोड़ रुपये है। कनेक्शन कटने से बचने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दे। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी, पीवीवीएनएल मेरठ