{"_id":"61a26c525475e812102f9400","slug":"amar-ujala-program-bollywood-actress-mehak-chahal-said-that-only-hard-work-gives-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला कार्यक्रम: बॉलीवुड अदाकारा महक चहल बोलीं- किरदार में समाकर मिलती है मंजिल और कही दिल की बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला कार्यक्रम: बॉलीवुड अदाकारा महक चहल बोलीं- किरदार में समाकर मिलती है मंजिल और कही दिल की बात...
Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
सार
मेरठ में अमर उजाला के शुभ लाभ कार्यक्रम में आईं बॉलीवुड की अदाकारा महक चहल ने अपने दिल की बात कह डाली। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी उन्हें हमसफर का इंतजार हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकार महक चहल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेस्ट एक्ट्रेस बनने के लिए अपना 100 प्रतिशत किरदार में देना आवश्यक होता है। दिल से किया गया कोई भी कार्य यादगार बन जाता है। जो भी भूमिका मिलती है उसमें सर्वोतम करने का प्रयास ही सफलता दिलाता है। यह बात बॉलीवुड अदाकारा और मॉडल महक चहल ने बाईपास स्थित मंडप में आयोजित अमर उजाला के शुभ लाभ कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
महक चहल ने बताया कि वह नॉर्वे में जन्मी और वहीं शिक्षा भी ग्रहण की। भारत में उन्हें जो प्यार सौहार्द मिला वह किसी देश में नहीं है। भारत में सभी धर्मों के लोग एक छत के नीचे स्नेह और प्रेम के साथ रहते हैं। वह गरीब बच्चों की यथासंभव मदद करती हैं। महक ने बताया कि जनवरी में उनकी फिक्शन आधारित वेब सीरीज आ रही है। इसके साथ ही कलर्स पर उनका सीरियल भी शुरू होने वाला है। महक ने कहा कि वांटेड मूवी में उनका किरदार यादगार रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
महक को हमसफर का इंतजार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में महक ने कहा कि उनके अनुसार बेस्ट एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस कंगना और प्रियंका है। महक चहल ने बताया कि वह अभी सिंगल हैं और अपने कॅरियर पर ध्यान दे रही हैं। महक ने कहा जब किसी से प्यार और उस पर विश्वास हो जाता है तो उसे ही हमसफर बनाना चाहिए। अभी वह उस हमसफर के इंतजार में हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
ओटीटी और सिनेमा दोनों महत्वपूर्ण
महक ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमा जगत दोनों अपनी-अपनी जगह महत्व रखते हैं। जो सिनेमा हॉल में मूवी परिवार के साथ देखने का मजा है वह आनंद आप घर पर नहीं ले सकते। सिनेमा जगत फिर शीर्ष पर पहुंच जाएगा। ओटीटी भी अपनी जगह बहुत महत्व रखता है। वेब सीरीज में वर्तमान समय में रियलिस्टिक मूवी को लोग सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं। कोरोना के दौरान वेब सीरीज को बढ़ावा मिला।