फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: Syeda Hijab Zahra first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition

अमर उजाला फाउंडेशन: श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैय्यदा हिजाब अव्वल

Mon, 26 Aug 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Aug 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Syeda Hijab Zahra first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition
श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मेरठ के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मेरठ की सैय्यदा हिजाब जेहरा जैदी ने जीता। दूसरा पुरस्कार गाजियाबाद की यशस्वी और तृतीय पुरस्कार मेरठ की अनम को मिला। सांत्वना पुरस्कार बुलंदशहर की स्वाति परिहार और मेरठ के शिवांशु त्रिवेदी ने जीता। मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा ने विजेताओं को पुरस्कार का चेक और प्रमाण पत्र दिए। ये विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के छह जिलों में आयोजित जिलास्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया। मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के कुल 16 प्रतिभागियों ने ‘देशहित में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जरूरी है’ विषय पर पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्णायक मंडल के सदस्यों मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केडी शर्मा, एनएएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सविता तनेजा और सीसीएसयू के राजनीति शास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा ने प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: कवि सम्मेलन में गूंजा कश्मीर-370 मुद्दा, कवियों ने भरा देशभक्ति का जोश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विजेताओं को मिला पुरस्कार 
प्रथम पुरस्कार - सैय्यदा हिजाब जेहरा जैदी आरजी कॉलेज मेरठ - 7000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार - यशस्वी, वीएमएलजी कॉलेज गाजियाबाद-  5000 रुपये
तृतीय पुरस्कार - अनम, इस्माईल कॉलेज मेरठ - 3000 रुपये
सांत्वना पुरस्कार- स्वाति परिहार डीएवी कॉलेज बुलंदशहर और शिवांशु त्रिवेदी दीवान लॉ कॉलेज मेरठ -1500-1500  रुपये

Amar Ujala Foundation: Syeda Hijab Zahra first in Shri Murari Lal Maheshwari Debate Competition
मंच पर बोलतीं सैय्यदा हिजाब जेहरा जैदी - फोटो : अमर उजाला

प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में रखे विचार 
प्रथम पुरस्कार पाने वाली सैय्यदा हिजाब जेहरा ने विषय के पक्ष में बोला। कहा कि भारतीय यूजर आज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर औसतन 17 घंटे प्रति सप्ताह बिताते हैं। एक अनुमान के मुताबिक लोग अपने वर्किंग टाइम का 60 फीसदी समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। यदि देश का नागरिक सिर्फ 40 फीसदी समय काम करेगा तो क्या देश तरक्की करेगा। सोशल मीडिया का प्रयोग आज उन्माद फैलाने के लिए किया जा रहा है। यदि हमें अपने देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करना है तो सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: चूल्हा चौका से निकलकर मंच पर आने का मिला मौका, निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब 

द्वितीय पुरस्कार पाने वाली यशस्वी ने विपक्ष में बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया की उपयोगिता जाननी है तो खुद से पूछिए। हम स्वयं प्रतियोगिता में आने से पहले सोशल साइट्स पर जाकर विषय से संबंधित जानकारियां जुटाकर आए हैं। विगत लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद फाइनेंशियल टाइम्स ने नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया का खिताब दिया। तब खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया के कारण झूठ व झूठे वादे भाषण के मंचों से आगे नहीं जा पाते हैं। 

तृतीय पुरस्कार पाने वाली अनम ने पक्ष में अपने विचार रखे। कहा कि सोशल मीडिया के मायाजाल में युवा पीढ़ी ऐसी फंस चुकी है कि उसे अपनी जान तक की परवाह नहीं है। आज का युवा खाना खाना भूल सकता है, लेकिन फेसबुक पर पोस्ट करना नहीं भूलता। अगर हमारे देश के युवा सोशल मीडिया पर ही व्यस्त रहने लगे तो देश कैसे तरक्की करेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed